फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क पर नमाज को लेकर हंगामा, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रविवार रात को गुड़ की मंडी में सड़क पर नमाज को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। सभी पक्षों से बात की।  
विज्ञापन
नमाज के दौरान फोर्स रही तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमएम गेट स्थित गुड़ की मंडी में इमली वाली मस्जिद के बाहर रविवार शाम को सड़क पर नमाज को लेकर हंगामा हो गया। फोर्स के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने लोगों से बात की और रास्ता बाधित नहीं करने के लिए कहा। इस पर आधी सड़क खाली कर दी गई।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि इमली वाली मस्जिद के बाहर रास्ता रोककर होने वाली नमाज के संबंध में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। रास्ता रोकने पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। रविवार रात को पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। इससे पहले ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने बात की।

कई लोगों को थाने बुलाया गया

बाद में सैय्यद इरफान सलीम और समी आगाई सहित कई लोगों को थाना एमएम गेट पर बुलाया गया। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई ने बताया कि इमली वाली मसजिद सामाजिक सद्भाव का संदेश देती है। सभी दुकानदार सहयोग करते हैं। 40 साल से यह सिलसिला चल रहा है। सड़क बंद नहीं की जाती है। रमजान में पांचवें रोजे तक नमाज होती है।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि रास्ता बाधित नहीं होने दिया गया। पुलिस शांति व्यवस्था के लिए थी। सभी पक्षों से वार्ता कर ली गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें