आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ में रविवार रात को घर के बाहर घूम रहे पिल्ले की कार की चपेट में आकर मौत के बाद युवती कार चला रहे युवक से भिड़ गई। युवती ने कार के शीशे तोड़ दिए।
उसने युवक को पकड़ भी लिया। इस पर युवक ने उससे अभद्रता कर दी। कॉलोनी के लोगों के आने पर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। देर रात उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ में गली में घूमने वाले पिल्ले एक घर के बाहर घूम रहे थे। एक युवती पिल्लों को खाना दे रही थी। तभी एक कार तेज गति से आई। युवती ने पिल्लों को बचाने का प्रयास किया।