फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएससी सीजीएल मेंस की परीक्षा में हंगामा, अभ्यर्थी नहीं कर पाए टाइपिंग; पुलिस ने संभाली स्थिति

Sun, 19 Jan 2025 11:40 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंजी, आगरा

सार

अभ्यर्थियों ने केंद्र व्यवस्थापक पर कंप्यूटर जबरन बंद कराने का आरोप लगाया। अभ्यर्थियों का कहना था कि टाइम आउट होने पर केंद्र पर परीक्षा करा रहे लोगों ने जबरन सिस्टम बंद करा दिया।
विज्ञापन
computer - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर में  एसएससी सीजीएल मेंस की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान साॅफ्टवेयर की गड़बड़ी से परेशान अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। केंद्र व्यवस्थापक पर गड़बड़ी को नजरअंदाज कर जबरन कंप्यूटर बंद कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंच पुलिस ने लिखित में शिकायती पत्र लेकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


हाईवे स्थित गांव नगला रामबक्स के देव टेक्निकल कैंपस में आईऑन डिजिटल जोन पर शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से एसएससी सीजीएल मेंस की ऑनलाइन परीक्षा थी। लगभग 800 अभ्यर्थी केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे थे। आरोप है कि दोपहर एक से 1:30 बजे टाइपिंग की परीक्षा के दौरान कंप्यूटर साॅफ्टवेयर में गड़बड़ी आने लगी। 

पैरा जंपिंग के कारण अभ्यर्थी कुछ नहीं लिख पाए। टाइम आउट होने पर केंद्र पर परीक्षा करा रहे लोगों ने जबरन सिस्टम बंद करा दिया। इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद परीक्षार्थियों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि पीड़ित अभ्यर्थियों की समस्या की एक प्रति परीक्षा केंद्र प्रशासन से रिसीव कराई गई है। प्रबंधन ने एसएससी के हेड क्वार्टर को घटना के बारे में मेल कर अवगत कराया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें