फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बवाल: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे; मची अफरा-तफरी; नौ लोग हुए घायल

Wed, 31 Jan 2024 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी और डंडे चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में नौ लोग घायल हुए हैं।  पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
 
विज्ञापन
झगड़े में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मगोर्रा थाने की कोली बस्ती में मंगलवार रात बच्चों के लेनदेन के विवाद में बड़ों के बीच बखेड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार को भेजा। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा की कोली बस्ती निवासी राजू और प्रेम सिंह पक्ष में मंगलवार देर शाम बच्चों के रुपयों के लेनदेन को लेकर कोली बगीची के समीप कहासुनी हो गई।  लोगों ने बीच बचाव करते हुए विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद कोली बस्ती में फिर से दोनों पक्षों के बीच रात को विवाद बढ़ गया।

दोनों पक्षों की ओर से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में नौ लोग घायल हो गए। राजू पक्ष से आकाश, मनीष, दीपक, मंजू, कुंजी घायल हुए। वहीं, प्रेमसिंह पक्ष से ब्रजेश व टीकम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अराजकों को खदेड़ते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि झगड़े को लेकर दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें