यहां की है घटना
नुनिहाई में में शनिवार को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। मुख्य अतिथि रंजना पवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं सीता नगर मंडल की प्रभारी मौजूद थीं। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार आवेदन करने पहुंचे थे। दावेदार पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया के बीच विवाद हुआ था। दोनों तरफ से लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व सरिया से हमला बोलने का आरोप लगाया गया। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौरान मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें - UP: डॉक्टर पति रात में करता है ऐसी हरकतें, पत्नी पहुंच गई थाने...तीन महीने पहले हुई है शादी; मामला सुन पुलिस भी सन्न
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया किमामले में दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज किए गए। पिंटू गुप्ता की ओर से दर्ज मुकदमे में सौरभ कुमार ठाकुर, पंकज ठाकुर, सचिन भदौरिया, अंकित वर्मा, गौरव शर्मा, दीपक राठौर, शिवम वर्मा, धीरज तोमर, मिलन ठाकुर, सोहिल मंसूरी, मनोहर और अमित ठाकुर को नामजद किया है। इसमें 10 से 15 अज्ञात को आरोपी बनाया है।
ये भी पढ़ें - UP: ये हैं असली मोगली की तस्वीरें, भेड़ियों के बीच पला-बढ़ा...शिकारियों को जब जंगल में मिला तो उम्र थी छह साल