दोनों के बीच हुई कहासुनी
प्रबंध एवं सेवा समिति ने मंदिर में वार्षिक मेले के आयोजन से पूर्व सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। इसमें मंदिर के महंत वीरेंद्र आनंद ब्रह्मचारी को नहीं बुलाया गया। महंत ने समिति के अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह के समक्ष विरोध जताया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
ये भी पढ़ें - Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल
चढ़ावे को हड़पने जैसे गंभीर आरोप
वह मीडिया के सामने ही एक-दूसरे पर मंदिर के चढ़ावे को हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाने लगे। मामला बढ़ता देख महंत के फोन पर पुलिस आ गई। मगर, पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। इस वादविवाद के बीच प्रेसवार्ता भी हुई। महंत ने मंच पर ही मीडिया के सवालों के जवाब दिए।