शाही जामा मस्जिद में जानवर का सिर रखने की घटना के बाद संवेदनशील क्षेत्र मंटोला में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि मस्जिद को नापाक करने के पीछे किसी की साजिश है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया।
समुदाय विशेष में आक्रोश की जानकारी पर दोपहर की नमाज से पहले ही डीसीपी पूर्वी अली अब्बास, डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा, एसीपी इमरान अहमद, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, एसीपी सदर विनायक भोसले, एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद, एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा, सदर, ताजगंज, छत्ता, कोतवाली, नाई की मंडी, मंटोला, कमला नगर, हरीपर्वत का पुलिस फोर्स चिम्मन चौराहे पर पहुंच गया।