फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीमाः एपटेक कंपनी के फर्जी बीमा बंद नहीं हो रहे, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वाहनों के फर्जी बीमे के मामले में आरटीओ ने बंगलूरू की कंपनी एको जनरल इंश्योरेंस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। कंपनी से पूछा है कि स्थानीय एजेंट और फीडिंग करने वाले कर्मियों पर उन्होंने क्या कार्रवाई की है। करीब 15 दिन पहले बीमा कंपनी ने आरटीओ को 900 वाहनों की सूची भेजी थी जिनके बीमे फर्जी थे।
विज्ञापन

बंगलूरू की बीमा कंपनी एको जनरल इंश्योरेंस की बीमा पॉलिसी जांच में फर्जी पाई गई थीं। मोपेड और स्कूटर के बीमे पर भारी वाहनों के थर्ड पार्टी बीमे लगाए जा रहे थे। यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आरटीओ ने हर बीमा पॉलिसी को क्यूआर कोड से चेक करने के बाद ही काम करने के निर्देश लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को दिए थे।
एआरटीओ (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी को जानकारी होने के बाद भी फर्जी बीमा पॉलिसी के मामले रुके नहीं हैं। इक्कादुक्का वाहनों के बीमे अब भी फर्जी निकल रहे हैं। इस संबंध में कंपनी को नोटिस भेजा गया है। कंपनी से पूछा गया है कि उन्होंने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। नोटिस में कहा है कि अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई का ब्योरा दें, धोखाधड़ी की एफआईआर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें