फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के आरएसएस कार्यकर्ता पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर की कृष्णा कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक युवक जो स्वयं को आरएसएस का कार्यकर्ता बताता है उसके घर उसका आना-जाना था। इस बीच वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर उसने उसके घर जाना छोड़ दिया और बातचीत बंद कर दी। बृहस्पतिवार को जब वह घर में अकेली थी तभी वह घर में घुस आया और तमंचे से डराते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो ऊपर रह रही जेठानी वहां पहुंच गई। जेठानी को आता देख वह अपने आप को आरएसएस कार्यकर्ता बताते हुए धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि महिला ने पुलिस में रात्रि में ही शिकायत की, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस पर महिला ने शुक्रवार को थाने में लिखित तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अगर जांच में महिला का आरोप सही पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामेंद्र कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें