फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन वृंदावन में प्रवास करेंगे मोहन भागवत, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर कर सकते हैं चर्चा

Sun, 17 Jan 2021 08:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर 18 जनवरी को तीर्थनगरी वृंदावन आ रहे हैं। वह यहां 18 से 21 जनवरी तक रहेंगे। 20 जनवरी को केशवधाम स्थित बालिका विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रह अभियान और श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद को लेकर संघ परिवार के साथ चर्चा करने की संभावना है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का दौर कम होने के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत का वृंदावन आगमन हो रहा है। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को मिल चुकी है। मोहन भागवन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वृंदावन पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता जताई है। 
यह भी पढ़ें- उम्मीद का टीका: स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद साझा किए अनुभव
विज्ञापन


माना जा रहा है कि 18 जनवरी से 21 जनवरी तक सरसंघचालक वृंदावन में प्रवास करेंगे। इस दौरान उनका संगठन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर मंथन होगा। इसमें श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह कार्यक्रम की समीक्षा के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर विभिन्न न्यायिक वादों पर भी चर्चा हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: गर्म कांच को मुंह से फुलाने की प्रक्रिया देखकर हैरान हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन


संभावना है कि सरसंघचालक के वृंदावन रहते केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख पदाधिकारियों की वृंदावन में मौजूदगी रहेगी। हालांकि इनका अभी कोई कार्यक्रम नहीं मिला। अब तक इस चार दिवसीय कार्यक्रम में सिर्फ 20 जनवरी को केशवधाम में नवनिर्मित रामकली बालिका विद्या मंदिर के उद्घाटन का कार्यक्रम जारी किया गया है। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर केशवधाम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें