फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल, केरल में खुद को और ज्यादा मजबूत करेगा संघ, प्रचारकों को सौंपी यह जिम्मेदारी

Tue, 30 Jul 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल और केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुद को और मजबूत करने में जुट गया है। वृंदावन में हुई दो दिवसीय सामाजिक सद्भाव बैठक में रविवार को संघ के पदाधिकारियों ने इस पर रणनीति बनाई। साथ ही इन राज्यों के प्रचारकों को जिम्मेदारियां सौंपी। 
विज्ञापन


यूं तो देश भर में ही संघ को ताकतवर बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन संघ इस समय उन राज्यों पर ज्यादा जोर दे रहा है, जहां शाखाओं की संख्या कम है। अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव बैठक में इन राज्यों में संघ ने शाखाएं बढ़ाने का फैसला लिया है। 

बैठक के अंतिम दिन सभी प्रांतों से दो-दो प्रतिनिधि पहुंचे। तीन सत्र हुए, जिसमें सामाजिक सद्भाव बढ़ाने पर जोर दिया गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ संघ के सर सह कार्यवाह, भैया जी जोशी, दत्रातेय होसबोले, कृष्णगोपाल और सुरेश सोनी ने प्रचारकों को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राज्यों में स्कूल खोलेगा संघ

पश्चिमी बंगाल और केरल के साथ सभी पूर्वोत्तर राज्य जिनमें अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में संघ अपने कार्यक्रम बढ़ाएगा। यहां बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल भी खोले जाएंगे। आदिवासी क्षेत्रों में एकल विद्यालयों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

इसके लिए संघ के पदाधिकारियों ने इन राज्यों के प्रचारकों से कहा कि वो तेजी से स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाएं। हर वर्ग को संघ से जोड़ा जाए। संघ की गतिविधियों में सभी का सहयोग लिया जाए। साथ ही वहां की स्थिति के बार में प्रचारकों से जानकारी ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें