फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर टिकट यात्रियों से वसूले 2.70 लाख, तेज किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 372 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनसे 2.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह के दिशा निर्देशन में रेलवे ने चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कासगंज-मथुरा-फर्रुखाबाद के मुख्य टिकट निरीक्षकों की टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में भी चेकिंग कर रही हैं। यात्रियों की टिकट देखी जा रही है। चेकिंग टीमों ने शनिवार को शाम तक 372 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े। उनसे कुल 2.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें