फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गुरु पूर्णिमा मेले की भीड़ को नियंत्रित करेगी आरपीएफ, 250 जवानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Sun, 18 Jun 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

गुरु पूर्णिमा मेला 27 जून से शुरू हो रहा है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भीड़ के नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसी महीने मथुरा में शुरू होने वाले गुरु पूर्णिमा और गोवर्धन मेले के लिए आरपीएफ को भी तैयार किया जा रहा है। ये ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करेंगे। इसके लिए 250 जवानों को चरणबद्ध तरीके से पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा, गोवर्धन मथुरा मेला 27 जून से 4 जुलाई तक है। इसमें अधिक संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों का प्रयोग आवागमन के लिए करते हैं। भीड़ देखकर ऐसे में अराजकतत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। व्यवस्था के लिए मुख्यालय से 250 जवानों की अतिरिक्त मांग की है।

 इनमें से 25-25 जवानों को पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण शुरू भी हो गया है। इसमें उत्पात रोकने, धरना-प्रदर्शन पर नियंत्रण, भीड़ को मनोवैज्ञानिक ढंग से समझाने और रेल संसाधनों की सुरक्षा समेत कई बिंदु शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें