आगरा। त्योहारों पर कन्फर्म टिकट के लिए परेशान यात्रियों से मनमानी कीमत वसूलने वाले टिकट दलालों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शिकंजा कसा है। छह महीनों में आगरा मंडल में 10 दलाल गिरफ्तार किए गए। इनके पास से 1.75 लाख रुपये से अधिक कीमत के 120 टिकट जब्त किए गए, जबकि छह आईडी बंद कराई गईं।
मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई। आरपीएफ ने भविष्य की यात्रा के 24 टिकट जब्त किए, जिनकी कीमत 60,555 रुपये है। इसके अलावा पहले की यात्रा के 96 टिकट भी बरामद हुए, जिनकी कीमत 1,14,762 रुपये है। आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। संजय कुमार का कहना है कि यात्री टिकट अधिकृत माध्यमों से ही खरीदें और दलाली की सूचना आरपीएफ को जरूर दें।