आगरा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को मादक पदार्थ का पता लगाने के लिए लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता मिल गया है। इसके अलावा एक लैब्राडोर नस्ल का स्निफर कुत्ता और बेल्जियन मालिनोइस नस्ल का ट्रैकर श्रेणी का कुत्ता मिला है।
मादक पदार्थों का पता लगाने वाला और ट्रैकर कुत्ता आगरा में रहेंगे। तीनों को प्रशिक्षण के लिए पुणे भेजा जाएगा। आरपीएफ डॉग स्क्वॉड के पास वर्तमान में दो लेब्राडोर नस्ल के कुत्ते हैं। इनमें एक खोजी और एक ट्रैकर श्रेणी का है। वहीं अब काफी समय बाद आरपीएफ स्क्वाॅड में एक साथ तीन पिल्ले शामिल होंगे। जिसमें दो लैब्राडोर और एक बेल्जियन मालिनोइस नस्ल का कुत्ता है। एक लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता मादक पदार्थों का पता लगा सकेगा। प्रशिक्षण के बाद इसकी और बेल्जियन मालिनोइस नस्ल के कुत्ते की तैनाती आगरा में होगी।