फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ियों से गायब हो रहे थे पार्सल, बदमाशों को पकड़ने पर खुली चौंकाने वाली चोरी

Tue, 23 Jul 2019 08:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ट्रेनों के एसएलआर (माल ढुलाई कोच) में रेल चालक बनकर कोच की आयरन शीट काटकर पार्सल उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। हजारों की कीमत के चोरी के पार्सल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 
आरपीएफ, आगरा मंडल के कमांडेंट अपूर्व अग्निहोत्री ने बताया कि निजामुद्दीन और कोसीकलां में एसएलआर से बुक माल की चोरी की शिकायतें बढ़ गई थीं। आरपीएफ की स्पेशल टीम ने आगरा फोर्ट स्टेशन से इंदिरा नगर, फिरोजाबाद निवासी शिवनारायण उर्फ गुड्डू को पकड़ा है। 

उसके पास से पार्सल के दो पैकेट बरामद किए। गुड्डू के दो साथी कन्हैया जैन उर्फ बर्रा व विनोद गुप्ता फरार हो गए। गुड्डू से पूछताछ के बाद आरपीएफ की स्पेशल टीम ने मथुरा में छापा मारकर सराय ख्वाजा, शाहगंज निवासी सलीम, देवरी रोड सदर, आगरा निवासी दिलीप गोस्वामी और टूंडला निवासी प्रदीप को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि वह निजामुद्दीन से मथुरा के बीच एसएलआर की शीट काटकर चोरी करते हैं। वह ट्रेन चालक बनकर सवारियों को कोच के आसपास से भगा देते हैं। उनके पास से एक लाख रुपये की कीमत का बुक माल बरामद किया गया है। 

कमांडेंट ने बताया कि यह माल को बैग में भरकर चेन पुलिंग करके भाग जाते हैं। पार्सल कोचों में चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान में अभी पांच की तलाश है। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध जीआरपी आगरा फोर्ट और मथुरा में मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें