फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा आने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, आज शाम से रूट डायवर्जन, बंद रहेंगे ये रास्ते

Sun, 05 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिर परिक्रमा के चलते शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। छोटे वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


यह व्यवस्था रविवार शाम को चार बजे से सोमवार को कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। 

शहर का बाहरी डायवर्जन

- दिल्ली से आगरा होकर फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले वाहन रिफाइनरी टाउनशिप चौराहा, मथुरा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने) से बायीं ओर मथुरा शहर गोकुल बैराज की ओर मुड़कर सादाबाद, हाथरस और सिकंदराराऊ से जीटी रोड होकर गंतव्य को जाएंगे। इस डायवर्जन के लिए मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

- कानपुर, फिरोजाबाद की ओर से आगरा, दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को छलेसर पुलिस चौकी, एत्मादपुर से यमुना एक्सप्रेसवे पर मोड़ दिया जाएगा, जिससे वह अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।

- जयपुर, फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन, जोकि फिरोजाबाद की ओर जाना चाहते हैं, वह पथौली नहर मार्ग से रोहता होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- ग्वालियर से मथुरा की ओर आने वाले भारी वाहन ककुआ, गांव बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। ग्वालियर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन सैंया, फतेहाबाद, इटावा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

- फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर और जयपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर/पथौली, रुनकता होकर जाएंगे।

- अलीगढ़ से आगरा होकर फिरोजाबाद को जाने वाले भारी वाहन खंदौली से मुड़ी, एत्मादपुर होकर फिरोजाबाद के लिए जाएंगे। हाथरस से मथुरा जाने वाले भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे। 
 
विज्ञापन

शहर का आंतरिक डायवर्जन

- कैलाश मंदिर परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। 
- परिक्रमा मार्ग के चौराहों/तिराहों पर यातायात को रोक-रोककर निकाला जाएगा।
- पर्यटक वाहनों को पर्यटन स्थलों तक जाने के लिए परिवर्तित मार्ग दिये जाएंगे। उनके प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं है।
- दूसरे जिलों से आने वाले लोगों के वाहनों को नगर में आने से नहीं रोका जाएगा। परिवर्तित मार्ग से भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें