फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही गढ़ में फिर हारी समाजवादी पार्टी, एक और ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गई

Sun, 05 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी के खंड विकास कार्यालय कुरावली में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को पारित हो गया। प्रस्ताव पर हुए मतदान में 40 में से 39 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। एक मत निरस्त हो गया। मनमानी के विरोध में 35 सदस्यों ने बैठक और मतदान का बहिष्कार किया।  
विज्ञापन


पिछली सपा सरकार में हुए चुनाव में सिरसा निवासी अरुणलता दिवाकर को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना गया था। 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाली क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्यों ने अरुणलता के प्रति विश्वास व्यक्त किया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम देवी राठौर ने 50 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन पत्र के साथ जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव देकर बैठक बुलाने की मांग की थी। 

जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने एसडीएम कुरावली को चार अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार सुबह दस बजे उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय सभागार में चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान ब्लाक कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बैठक में 75 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे तक ब्लाक प्रमुख अरुणलता पक्ष के कोई भी क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। रिटर्निंग आफीसर उपजिलाधिकारी ने बैठक में चर्चा के बाद मतदान शुरू कराया। डेढ़ घंटे तक चले मतदान के बाद मतगणना हुई। 

मतदान में 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से ब्लाक प्रमुख के प्रति 39 सदस्यों ने अविश्वास व्यक्त किया, एक मत निरस्त हुआ। डीपीआरओ यतेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर आरएस मौर्य, सीओ कुरावली सुरेश बाबू यादव सहित पुलिस के साथ मौजूद रहे।

भाजपा खेमे में छाई खुशी 

ब्लाक प्रमुख अरुणलता दिवाकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम देवी राठौर के समर्थकों ने परिणाम घोषित होते ही नारेबाजी की। समर्थकों ने उनको फूलमालाओं से लाद दिया। भाजपा नेता पन्नालाल वर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

सपा को लगा चौथी बार झटका 

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा को चौथी बार झटका लगा है। विरोधी सदस्यों को साथ लेकर भाजपा सपा के चार ब्लाक प्रमुखों को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उनके पद से हटा चुकी है। ब्लाक प्रमुख सुल्तानगंज आरती शंखवार, ब्लाक प्रमुख जागीर रजनीश कुमारी यादव, ब्लाक प्रमुख घिरोर सरिता यादव के बाद ब्लाक प्रमुख कुरावली अरुणलता दिवाकर को हटाया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें