रात में होती है गोदामों में लोडिंग
रात्रि में बड़ी गाड़ियों से चीनी समेत अन्य परचून का माल गोदामों में पहुंचाया जाता है। दिन में भी छोटी गाड़ियों से शहर में माल को भेजा जाता है। चार पहिया गाड़ी की नो एंट्री से तो सप्लाई रुक जाएगी। कुछ समय के लिए नो एंट्री में राहत देनी चाहिए। -गिर्राज अग्रवाल, जिला महामंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
व्यावसायिक क्षेत्र है यह
गाड़ियों से साइकिल और साइकिल पार्ट्स दरेसी स्थित गोदामों में भेजे जाते हैं। व्यापारी शहर के भीतर और बाहर भी माल भेजते हैं। समस्या आज से ही शुरू हो चुकी है। यह पूरा इलाका व्यवसायिक है। यहां मोती गंज थोक मंडी से लेकर 100 से अधिक ट्रांसपोर्ट कंपनियां हैं। -राम माहेश्वरी, व्यवसायी, दरेसी
छोटी गाड़ियां भी नहीं पहुंच रहीं
मोतीगंज थोक मंडी में पूरे दिन माल का आवागमन होता है। इसी तरह ट्रांसपोर्ट कंपनियों से भी माल की आवाजाही लोडिंग टेंपो से लेकर ट्रकों तक में की जाती है। छोटी गाड़ियों को भी रोका जा रहा है। इससे दिक्कतें बढ़ गई हैं। -शिव सिंह चौधरी, ट्रांसपोर्ट कारोबारी
यह है डायवर्जन
आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे
आगरा। यमुना किनारा मार्ग पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1200 एमएम डीआईए की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। अब यह कार्य आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट तक किया जा रहा है। एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक, इस कार्य को देखते हुए दस सितंबर से चार अक्तूबर तक आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है। हाथी घाट से आंबेडकर पुल की तरफ दो, तीन और चार पहिया वाहन आ और जा सकेंगे। भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
डेंगू बुखार का कहर: फिरोजाबाद और कासगंज में 24 घंटे में 20 लोगों की मौत
डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल