पिनाहट। कस्बा से सोमवार की रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर रहे परचून दुकानदार अनिल गुप्ता उर्फ कालू को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। नकाबपोश बदमाश उनसे बैग लूट ले गए। दुकानदार के मुताबिक बैग में 2.20 लाख रुपये थे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन मिले नहीं।
पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह दुकान बंद कर रहा था, तभी बाइक से दो युवक आए। युवकों ने दुकान खोलकर कुछ सामान देने के लिए कहा। उन्होंने दुकान बंद होना बताया तो युवक उनके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजाखेड़ा तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दुकानदार ने घटना की तहरीर पिनाहट थाने में दे दी है। एसओ पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर ले गए हैं। लुटेरों की तलाश की जा रही है। संवाद