फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की पत्नी और बेटी का साहस: घर में घुसे दो बदमाशों से ऐसे किया संघर्ष, सात साल की बच्ची ने समझदारी से सिखाया सबक

Wed, 13 Apr 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बृज विहार कॉलोनी में कभी-कभार ही पुलिस की गश्त होती है। यह इलाका काफी बाहर पड़ता है। आशंका है कि बदमाशों ने घर में घुसने से पहले रेकी की होगी। महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज के वायु विहार स्थित बृज विहार कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने बीएसएफ जवान उर्वेश कुमार के घर में लूट की। जवान की पत्नी रेखा सात साल की बेटी अवनी और तीन साल की श्रव्या के साथ अकेली थीं। वह बड़ी बेटी को स्कूल से लेकर आई थीं। तभी दो बदमाश घर में घुस आए। रेखा ने विरोध किया तो उन्हें तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। रेखा ने हिम्मत दिखाई। वह बदमाशों से भिड़ गईं। उधर, बेटी अवनी घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। इस पर बदमाश घबरा गए। वह पर्स लूटकर भाग निकले। 

विज्ञापन


बृज विहार कॉलोनी निवासी उर्वेश कुमार बीकानेर में तैनात हैं। घर में उनकी पत्नी रेखा, सात साल की बेटी अवनी और तीन साल की श्रव्या है। रेखा ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर कासगंज गांव गए हुए हैं। अवनी एयरफोर्स स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। मंगलवार को उसका स्कूल जाने का पहला दिन था। वह उसे स्कूल से लेने गई थीं। उनके साथ श्रव्या भी थी। रास्ते में एटीएम से पांच हजार रुपये भी निकाले। इसके बाद दोपहर 2ः49 बजे स्कूटर से घर आईं। 
 

बेटियां घर के अंदर चली गईं। वह स्कूटर अंदर कर रहीं थीं। स्कूटर से उतरते ही दनदनाते हुए दो युवक आ गए। उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने शोर मचाया तो एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद मारपीट करने लगा। दोनों ने पकड़ लिया। उन्हें घसीटकर अंदर की तरफ ले जाने लगे। मगर, रेखा ने हिम्मत दिखाई। शोर मचाया। पकड़ से छूटने का प्रयास किया। बेटियां देखकर डर गईं। अवनी बाहर की तरफ भाग गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह देख बदमाश अवनी को पकड़ने के लिए बाहर आए। रेखा भी आ गईं। इस बार भी बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों ने उन पर हमला बोला। वह घायल हो गई। बाद में बदमाश पकड़े जाने के डर से भाग गए। कुछ दूरी पर एक युवक बाइक लेकर खड़़ा था। वह बदमाशों का साथी था। तीनों बाइक पर बैठकर भाग गए। बदमाश रेखा का पर्स ले गए। बाद में कॉलोनी के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि तीन बदमाश आए थे। पर्स लूट की वारदात की है। महिला को अकेला देखकर वारदात की है। पुलिस टीम को लगाया है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।  
 

लूट की लगातार वारदात
13 दिन में लूट की एक बाद एक कई वारदात कर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैँ। दो अप्रैल को सदर में डाक्टर को लहूलुहान कर लूटपाट की थी। उनकी बाइक, मोबाइल और रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस ने आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया था। सदर में ही घर के बाहर महिला की चेन लूटी थी। अछनेेरा में बाइक से जा रही महिला की चेन और एक अन्य महिला से पर्स लूट लिया था। पर्स में रुपये थे। अब तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

सात साल की बच्ची की समझदारी आई काम 
पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में दूर-दूर घर बने हुए हैं। जवान के रिश्तेदार भी पास ही रहते हैं। सात साल की अवनी ने बदमाशों के आने पर समझदारी दिखाई। वह घर से भाग निकली। सबसे पहले अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। उनके घर के बाहर पहुंचकर शोर मचाने लगी। इस वह निकल आए। उन्हें बताया कि बदमाश आ गए। इसकी जानकारी बदमाशों को भी हो गई। वह उसे देखने आए। मगर, वो उन्हें नहीं मिली। इस पर वो घर से बाहर निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें