रेलयात्रियों के मुताबिक बदमाशों की संख्या छह से अधिक थी। बदमाश रेलयात्री जलालुद्दीन निवासी असरजगंज से करीब दो हजार रुपए, आशुतोष सिंह निवासी जोगबनी बिहार से 25 सौ रुपये व कांति देवी निवासी गोपालगंज से 29 सौ रुपये, नन्हेमल निवासी छपरा बिहार से दो हजार रुपये, सलीम बेग निवासी अररिया बिहार से 15 सौ रुपये, सलमा बेगम निवासी आरा बिहार से कानों के कुंडल लूट ले गए। विरोध करने पर विवेक नारायण निवासी लखनऊ सहित कई यात्रियों को मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचती उससे पूर्व ही बदमाश चलती ट्रेन से उतरकर भाग गए। ट्रेन रात्रि 10.30 बजे टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आकर रुकी। यात्रियों ने स्टेशन पर मौजूद जीआरपी सिपाहियों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने यात्रियों की बात सुनते हुए उन्हे समझाते हुए टरका दिया। जीआपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि लूट के शिकार यात्रियों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। अगर ट्रेन में वारदात हुई है तो इसकी जांच करायी जाएगी।