फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर रोडवेज ने की तैयारियां, दिल्ली रूट पर लगाई 50 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली पर्व को लेकर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज द्वारा तैयारियां शुरू की गई हैं। दिल्ली सहित अन्य महानगरों से होली पर आने-वाले यात्रियों को देखते हुए दिल्ली रूट पर 50 बसों को लगाया गया हैं। वहीं, रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई हैं। इसका लाभ उन कर्मियों को मिलेगा जो मानक के अनुसार बसों का संचालन करेंगे। वहीं, रोडवेज के कर्मियों के अवकाश भी निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम सहित अन्य महानगरों में जनपद के बहुत से लोग कार्य करते हैं। वह होली पर्व पर अपने परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए आते हैं। इससे पर्व पर यात्रियों की खासी संख्या बढ़ जाती हैं। नौकरीपेशा लोगों के होली पर्व पर अपने घरों के आने के चलते रूट पर भीड़ अधिक होने का अंदाजा परिवहन निगम को भी है। इसके चलते डिपो की 86 बसों में से 50 बसों को लगा गया है। जरूरत होने पर उनके फेरे बढ़ाए जाने की बात भी निगम द्वारा की जा रही है।
वहीं, होली पर्व पर रोडवेज कर्मियों के लिए भी प्रोत्साहन योजना 22 मार्च तक के लिए शुरू की गई हैं। जिसमें 10 दिनों तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को 4000 रुपये एक मुश्त दिए जाएंगे। वहीं, 9 दिनों तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बसों का संचालन करने वालों को 3150 रुपये दिए जाएंगे। जबकि संविदा चालक परिचालकों को मानक से अधिक बसों के संचालन पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर होली पर्व पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना हैं। इसके चलते अधिकांश बसों को दिल्ली रूट पर लगाया है। वहीं, जरूरत के मुताबिक बसों के रूट को बदला जाएगा। भीड़ अधिक हुई तो बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं होंगी। - बृजेश कुमार, संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें