फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज के बेड़े में 29 बसें हो जाएंगी कम

Sat, 21 Sep 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के बेड़े में 29 बसें कम होंगी। मुख्यालय के निर्देश के बाद रोडवेज ने ऐसी बसों को चिन्हित किया है, जिनका आवंटन 2014 से पूर्व डिपो को हुआ है। इन बसों की सूची मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन


परिवहन मुख्यालय ने ऐसी बसों की सूची मांगी है जिनका आवंटन 2014 से पूर्व किया गया है। रोडवेज द्वारा चिन्हित की गई बसों में 14 बसें ऐसी हैं जो कंडम घोषित हो चुकी हैं। इनमें से तीन की मुख्यालय से नीलामी तक हो चुकी है। 11 कंडम घोषित बसों का मार्ग पर अभी भी संचालन किया जा रहा है।

परिवहन मुख्यालय ने 2014 से पूर्व आवंटित की गई बसों की सूची मांगने के बाद अगली तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा इन बसों को मुख्यालय मंगाने के बाद उनके स्थान पर नई बसों को आवंटित करने की योजना है। मुख्यालय भेजने के बाद रोडवेज के बेड़े में 29 बसें कम हो जाएंगी। नीलाम की गई तीन बसों के स्थान पर डिपो को अभी नई बसें नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय ने वर्ष 2014 से पहले डिपो को मिली बसों की सूची मांगी है। 29 बसें चिन्हित करके सूची भेजी गई है। अब जो भी निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पीआर पांडेय, आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें