फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गलती से गवां दिए 83 हजार रुपये: बैंक कर्मी बनकर पूछा ओटीपी, फिर क्रेडिट कार्ड से कर डाली खरीदारी

Tue, 19 Sep 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

साइबर अपराधियों ने रोडवेज कर्मी को ठगी का शिकार बनाया। बैंक कर्मी बनकर उससे क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद ओटीपी पूछा और 83 हजार रुपये की खरीदारी कर डाली।  
 
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने रोडवेज के चालक को बंद पड़े क्रेडिट कार्ड को चालू करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। कार्ड की जानकारी लेकर 83 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पीडि़त ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि वह फाउंड्री नगर डिपो में तैनात हैं। उनके पास भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 10 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि बैंक से बोल रहे हैं। आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो गया। यह कुछ जानकारी देने पर चालू हो जाएगा। उन्होंने हां बोल दिया। कुछ देर में उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। यह उनसे पूछ लिया।

कुछ देर बाद क्रेडिट कार्ड से 83 हजार रुपये की खरीदारी की जानकारी का मैसेज आया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में साइबर सेल की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मोबाइल नंबर धारक की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें