फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत होगा रोडवेज बसों का संचालन

Sun, 02 Nov 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 2 बेवर डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम के बेवर डिपो ने मुख्यमंत्री जनता सेवा के तहत क्षेत्रीय मार्गों पर बस संचालन की योजना बनाई है। डिपो की ओर से मार्गों के निर्धारण के बाद प्रस्ताव क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद बस संचालन किया जाएगा। जनता सेवा के तहत यात्रियों को 20 प्रतिशत कम किराए में यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बेवर डिपो के बेड़े में 62 बसें हैं। शासन ने हाल ही में मुख्यमंत्री जनता सेवा की शुरुआत की है। इसके तहत ग्रामीण अंचलों को जोड़ने वाले मार्गाें पर बसों का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय को चार मार्गाें के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसमें गढि़या घुटारा, मैनपुरी-छिबरामऊ मार्ग, बेवर-शमशेरगंज, बेवर-कटिन्ना, फर्रुखाबाद-मैनपुरी मार्ग और बेवर, जासमई मार्ग पर जनता सेवा के तहत बस संचालन की मंजूरी मांगी गई है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें