फोटो 9 शहर के बजाजा बाजार में गर्म कपड़ाेंं की खरीदारी करतीं ग्राहक। संवाद
मैनपुरी। सर्दी की शुरुआत के साथ ही गर्म कपड़ों का कारोबार भी तेजी पकड़ रहा है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने स्वेटर, स्टॉल सहित तमाम तरह के गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज होने से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ेगी।
पिछले दिनों हुई बारिश और आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम के बदलाव से सर्दी का अहसास कराना भी शुरू कर दिया है। सर्दी की शुरुआत के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है।
बजाजा बाजार स्थित कपड़ा विक्रेता नारायण गुप्ता ने बताया कि सर्दी के लिए दुकानदारों ने पहले से ही स्टॉक कर लिया है। सर्दी की शुुरूआत के साथ ही बाजारों में स्टॉल और हल्के स्वेटर की खरीदारी होने लगी हैं। दुकानदार का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ स्वेटर, जैकेट, दस्ताने, मफलर आदि की बिक्री बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बाजार में स्टॉल की कीमत 350 रुपये 1600 रुपये तक हैं। वहीं, स्वेटर 550 रुपये से लेकर 2600 रुपये तक बिक रहे हैं।