फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी से प्रयागराज के लिए नियमित चलेगी रोडवेज बस

Mon, 03 Mar 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेवर बस अड्डे पर खड़ी दिल्ली जाने वाली बस। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम अब मैनपुरी से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की जा रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो ने बस के संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संभवतः एक सप्ताह में बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जनपद से बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज के लिए जाते है। हाईकोर्ट होने की वजह से लोगों का प्रयागराज आना-जाना लगा रहता है। मैनपुरी से सीधे प्रयागराज की कोई बस सेवा न होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी।

मैनपुरी डिपो ने अब मैनपुरी से सीधे प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू करने का मन बनाया है। डिपो की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन




मैनपुरी से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा न होने से लोगों को दिक्कतें हो रही थी। डिपो की ओर से एक बस का संचालन शुरू करने की योजना बनाई गई है। जल्द प्रतिदिन बस कन्नौज, कानपुर और लखनऊ होकर प्रयागराज जाएगी।
विज्ञापन

- शीबा, स्टेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें