फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजमिस्त्री की हत्या में पुलिस ने की पूछताछ

Mon, 03 Mar 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेवर के गांव मददापुर धर्म दोहरा में सोमवार को जांच को पहुंचे एसपी सिटी। संवाद
विज्ञापन
बेवर। गांव मददापुर धर्म दोहरा के राजमिस्त्री आकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को पुलिस ने पूछताछ की। एसपी सिटी राहुल मिठास ने गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कस्बा में शनिवार की रात गांव नगला भोला के सामने गांव मददापुर धर्म दोहरा निवासी राज मिस्त्री आकाश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उक्त घटना के बाद परिजन की ओर से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मृतक के पिता लाला राम की तहरीर पर ब्रजपाल, श्यामवीर, नीतू व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सोमवार को एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या व सड़क दुर्घटना के तथ्यों को लेकर गहनता से जांच की। मृतक के परिजन व आसपास के लोगों से भी बातचीत की। थाना प्रभारी से साक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। मृतक के परिजन को भरोसा दिलाया कि पुलिस सही जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें