फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैला देवी मेले के लिए 24 घंटे मिलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कैला देवी मेला करौली के लिए परिवहन निगम की 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध होगी। राजस्थान और यूपी रोडवेज संयुक्त रूप से 140 बसों का संचालन करेंगे। दोनों राज्यों की बसों का समान 270 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


14 मार्च से माता कैला देवी का मेला प्रारंभ होने जा रहा है। लाखों की संख्या में आगरा से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि मेला अवधि 14 मार्च से 3 अप्रैल तक रहेगी और श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ 20 से 29 मार्च रहने की संभावना है। मेले के लिए 90 बसें राजस्थान की और 50 बसें यूपी रोडवेज की होंगी। रामलीला मैदान में बसों का होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। बस संचालन की तैयारियों पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। राजस्थान परिवहन निगम की ओर से मेला अधिकारी जगजीत, मुख्य प्रबंधक धौलपुर, मुख्य प्रबंधक लोहागढ़ राकेश सैनी एवं अन्य चार अधिकारी उपस्थित रहे। आगरा परिक्षेत्र से सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त रविकांत मल्ल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ईदगाह हेमंत तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ताज राजेश यादव और स्टेशन प्रभारी सत्यनारायण शर्मा बैठक में शामिल हुए।



निगरानी के लिए लगी ड्यूटी
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से हेमंत तिवारी मेला और राजस्थान परिवहन निगम की ओर से रवि कुमार मेहरा को मुख्य मेला अधिकारी बनाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ऊंचा नगला और गंगापुर सिटी मोड़ पर चेक पोस्ट बनाकर बसों की नियमित जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 मार्च से राजस्थान और 17 मार्च से यूपी रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें