फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने लोडर टैंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। आगरा हाइवे पर मोहम्मदाबाद स्थित सर्विस लेन के कट पर रोडवेज बस ने लोडर टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आगरा से एक लोडर टेंपो संख्या यूपी 80 डीटी 1453 टूंडला आ रहा था। मोहम्मदाबाद कट पर वह जैसे ही सर्विस लेन में घुसा तभी टूंडला की ओर से जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 84 टी 0748 ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लोडर टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में सवार चालक मुकेश (48) निवासी सुशील नगर, गली चांदनी थाना एत्माउद्दौला, आगरा, व साथ बैठे इंद्रेश निवासी बरियारपुर थाना एका, फिरोजाबाद व चरन सिंह 32 निवासी गमला करे थाना पिलुआ, एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें