फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग होने पर ग्रामीणों ने रुकवाया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा में बनाई जा रही आरसीसी सड़क में गुणवत्ता के अनुरूप कार्य न होने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रसूलाबाद के मजरा गदलपुरा में विधायक निधि से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ता युक्त सामग्री न लगाकर पतली परत डाली जा रही है। इसके चलते सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी। सड़क भारी वाहन का लोड भी नहीं झेल पाएगी। ऐसी सड़क के निर्माण का कोई औचित्य नहीं है। कार्य में सीमेंट की मात्रा कम और बालू अधिक प्रयोग की जा रही है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। प्रदर्शन करते हुए विधायक से आरसीसी को ठीक से कार्य करवाने की मांग की। विरोध करने वालों में सियाराम, पदमसिंह, नेपाल सिंह, रामअवतार, बदन सिंह, रामकुमार, सुनील कुमार, सुरेश चंद्र, अशोक कुमार, विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की राय से कार्य कराया जायेगा। अच्छी गुुणवत्ता की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
रामसिंह, ठेकेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें