फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रोडवेज बस ने पहले मारी टक्कर, शिकायत करने पर फोड़ दिया कार चालक का सिर; बीच सड़क पर हुआ हंगामा

Sun, 26 Mar 2023 03:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इस घटना में घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
बस चालक को थप्पड़ जड़ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में अटल्ला चुंगी स्थित चौराहे पर रोडवेज की बस ने श्रद्धालु की कार को टक्कर मार दी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया गया है कि इस दौरान बस चालक ने कार चालक के सिर में डंडा मार दिया। इससे कार चालक के सिर से खून बहने लगा। फिर क्या था बस चालक की सामत आ गई। उसे पकड़ लिया गया, वहीं कार सवार महिला ने बस चालक के एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। 

ये है मामला 

गाजियाबाद निवासी अभय राजीव का आरोप है कि उन्होंने अपनी कार को अटल्ला चुंगी के पास रोका ही था कि पीछे से आती रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। कार के क्षतिग्रस्त होने पर जब वे इसकी  शिकायत करने के लिए बस चालक के पास पहुंचे तो उसने डंडे से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया।  इससे वहां हंगामा हो गया।

विज्ञापन





ये भी पढ़ें - UP: पति को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गई पत्नी, न होती तो उजड़ जाता सुहाग; इस तरह बचाई जान

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में 

 काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इस घटना में घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें