फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रक से टकराकर खाई में गिरी रोडवेज बस, बुरी तरह फंस गए यात्री; रेस्क्यू कर बचाई गई जान

Sun, 04 Aug 2024 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अलीगढ़ से मैनपुरी जा रही पीलीभीत डिपो की बस खाई में गिर गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
खाई में गिरी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार देर रात रोडवेज बस एक ट्रक से टकराने के बाद खाई में गिर गई। बस के अंदर यात्री बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस के अंदर फंसे यात्रियों को बमुश्किल निकाला जा सका। हादसे में 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन





 

ये हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम पर हुआ। बताया गया है कि पीलीभीत डिपो की बस अलीगढ़ से मैनपुरी जा रही थी। रामपुर घनश्याम के पास बस एक ट्रक से टकराने के बाद खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख राहगीर मौके पर रुक गए। 

 

हादसे की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही बस में फंसे यात्रियों की मदद शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे 11 यात्रियों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद  हाइड्रा की मदद से खाई में गिरी बस को भी बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एएसपी, एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।  मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर एसएसपी श्याम नारायण सिंह और एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने घायलों का हालचाल लिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें