फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर खराब हुई रोडवेज बस, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
भगवान टॉकीज पुल पर मंगलवार शाम 5:30 बजे रोडवेज बस खराब हो गई बाद में केंन ने हटाया। संवाद
विज्ञापन
आगरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार शाम श्री टॉकीज के पास रोडवेज बस के खराब होने से हाईवे पर तीन घंटे तक जाम के हालात बने रहे। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। तीन घंटे बाद पुलिस ने क्रेन से बस को हटवाया तब यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन




दिल्ली हाईवे पर श्री टॉकीज के पास शाम 5 बजे रोडवेज की बस रुकी थी। सवारियां उतारने के बाद बस आगे बढ़ते समय अचानक खराब हो गई। चालक के काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। बस के बीच सड़क खड़ा होने से पीछे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ ही देर में रामबाग तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में कई एंबुलेंस फंस गई। गर्मी के कारण राहगीर परेशान हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने क्रेन का इंतजाम कर बस को हाईवे से हटवाया। इसके बाद भी करीब एक घंटे बाद हालात सामान्य हो पाए। तीन घंटे तक राहगीर परेशान रहे।



इसी तरह हाईवे पर आईएसबीटी के बाहर सुबह 11:30 बजे एक प्राइवेट बस के चालक ने बस को हाईवे पर तिरछा खड़ा कर सवारियों को उतारना और बिठाना शुरू कर दिया। इसके चलते पीछे से आ रहे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। कुछ ही देर में खंदारी फ्लाइओवर तक वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने हंगामा कर बस को हटवाया। इस दौरान भीषण गर्मी में 1 घंटे तक राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन



मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान टॉकीज चौराहे से शहीद स्मारक तक यात्रा निकाली। इसके चलते वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहन चालकों ने दूसरी लेन पर वाहन निकालना शुरू कर दिया। इस कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें