फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather News: बारिश से सड़कें नहरों में तब्दील, रोडवेज बस और ऑटो डूबे; जिला अस्पताल की ओपीडी रही निरस्त

Wed, 23 Aug 2023 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में भारी बारिश से सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं। यहां सड़क पर हुए जलभराव में रोडवेज बस और ऑटो लगभग डूब गए। जिला अस्पताल की ओपीडी भी निरस्त कर दी गई। 
विज्ञापन
Agra Weather News: बारिश से सड़कें नहरों में तब्दील, रोडवेज बस और ऑटो डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात से हो रही बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहां मुख्य मार्गों से लेकर गली-गली में नाले उफना गए हैं। सड़कें नहर में तब्दील हो गई हैं। इससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। लोग सुबह से घरों में कैद रहे। 

विज्ञापन


जिले के बेलनगंज क्षेत्र में भी कुछ ऐसी ही नजारा देखने को मिला। यहां स्ट्रेची ब्रिज के नीचे बारिश का पानी भर गया। देखते ही देखते कई फीट तक पानी भर जाने से रोडवेज बस सहित ऑटो पानी में डूब गए। किसी तरह इनमें सवार लोग तो उतरकर किनारे पर पहुंच गए। लेकिन, इन गाड़ियों को पानी से बाहर निकाला जा सका। 

यह भी पढ़ेंः- आत्महत्या से पहले का VIDEO: दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई महिला, बोली- पति और जेठानी ने किया मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर सड़क पर पानी भरने से लंबा जाम लग गया। यही नहीं बारिश का पानी भरने से जिला अस्पताल की ओपीडी भी निरस्त कर दी गई। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार में पूरा दिन सन्नाटा छाया रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें