फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएम के आगमन से पहले बारिश में बनाईं सड़कें

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आने से पूर्व माल रोड पर नई सडक बनाई गई । संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगरा। आठ महीने से सीएम ग्रिड योजना के तहत खोदी गई अमर होटल रोड पर धूल, कीचड़ से परेशान लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले बड़ी राहत मिली। सीएम शुक्रवार को फतेहाबाद के दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के घर श्रद्धांजलि देने के लिए इसी मार्ग से होकर निकलेंगे। बृहस्पतिवार को बारिश के बीच ही अमर होटल रोड समेत रूट की कई सड़कों का निर्माण कर दिया गया। दोपहर में नगर निगम टास्कफोर्स ने अतिक्रमण भी हटवाया।
विज्ञापन

नगर निगम ने बृहस्पतिवार को होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक सड़क के एक तरफ के हिस्से को डामर से बनाकर मोटरेबल कर दिया। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद दोपहर में निगम ने सड़क का निर्माण शुरू किया लेकिन बारिश शुरू हो गई। ऐसे में बारिश के बीच ही सड़क निर्माण पूरा किया गया।
मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि होटल अमर से उपाध्याय हॉस्पिटल तक सड़क का निर्माण सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहा है। यहां सीसी रोड बनाई जाएगी लेकिन सीएम के आगमन को देखते हुए हॉटमिक्स से एक हिस्से की सड़क बना दी गई है।
विज्ञापन

-

खेरिया मोड़ पर जलभराव बनेगा चुनौती
बृहस्पतिवार दोपहर में अचानक बदले मौसम के बाद शाम को जैसे ही बारिश शुरू हुई तो खेरिया मोड़ पर अर्जुन नगर और अजीत नगर गेट पर पानी भर गया। डिवाइडर के दोनों ओर की सड़क पर पानी की निकासी न होने से एक फीट तक पानी भरने से लोगों को दिक्कतें हुईं। नगर निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद पंप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी रोड से टाटा मैदान और शिवाजी म्यूजियम जाएंगे। ऐसे में शुक्रवार सुबह बारिश हुई तो सीएम की कार जलभराव से होकर निकलेगी। जलभराव से निपटना नगर निगम के लिए चुनौती भरा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सुपर सकर मशीन भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें