फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में खोखली हो गईं ये सड़कें, कई जगह धंसीं; काला महल में 8 फीट गहरा हुआ गड्ढा

Fri, 27 Sep 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के काला महल में 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। यहां की पुलिया भी धंस गई है। वहीं बाग फरजाना में तिराहे पर इतना बड़ा गड्ढा हुआ है कि यहां भी वाहन फंस रहे हैं।

 
विज्ञापन
गहरा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  की सड़कें खोखली हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को कई जगह सड़कें धंस गईं और गहरे गड्ढे हो गए। पुराने शहर के काला महल, नए इलाकों में बाग फरजाना, मारुति एस्टेट, पश्चिमपुरी, दयालबाग की सड़कों के धंस जाने से गड्ढे हो गए हैं, जिनमें वाहन चालक गिरने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पुराने शहर क्षेत्र में स्थित काला महल में नाले की पुलिया धंस गई। इससे सड़क पर 8 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने देखा तो क्षेत्रीय पार्षद रवि माथुर को सूचना दी। कई लोग गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बचे।

ब्रिटिश काल की थी पुलिया
पीपल मंडी के पार्षद रवि माथुर ने बताया कि काला महल क्षेत्र से निकल रहे नाले की यह पुलिया है। रात में किसी वक्त पुलिया धंस गई। सड़क के बड़े हिस्से में गहरा गड्ढा हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को दी। नगर निगम की टीम ने बैरिकेडिंग कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। ब्रिटिश काल में इस पुलिया का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें