फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से बचाव के लिए रचे स्लोगन

विज्ञापन
कासगंज के एनआर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों व अभिभावकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिला? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनआर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन, पोस्टर और कार्टून तैयार किए। इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एआरटीओ राजेश राजपूत ने कहा कि विद्यार्थी और उनके अभिभावक अपने जीवन में सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाएं। सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य 6 कारण बताए गए हैं। मानवीय भूल, थकान, लापरवाही, खराब सड़क, ओवर स्पीड और नशे की हालत। इन कारणों से बचाव करना है। यदि इन 6 बातों का ध्यायन रख लिया जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया है। कलावती मेडिकल कॉलेज में क्विज, स्लोगन, पोस्टर और कार्टून प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित कराई गईं।
एनआर पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभाग किया। एआरटीओ ने बताया कि विजयी हुए प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के अबर अभियंता कप्तान सिंह, एआरएम रोडवेज संजीव कुमार, यातायात प्रभारी गनेश चौहान, व्यापारी डा. फारुख अहमद, डा. विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें