पाइप लाइन के काम के चलते बंद रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बारिश के बाद सड़कों पर जमा कीचड़
- फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में भी छलनी हो गई सड़कें
शहर में श्याम नगर, विनय नगर, जवाहरपुरम, अवधपुरी, फतेहाबाद रोड, स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया, जीवनी मंडी, गढ़ी भदौरिया, लोहामंडी-बोदला रोड, राहुल नगर, दहतोरा मोड़, पश्चिमपुरी, अलबतिया रोड, सुभाष नगर, कला कुंज, मारुति इस्टेट, बोदला-शाहगंज रोड, किशोरपुरा, जगदीशपुरा, आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम 80 फुट जोनल रोड की सड़कें गड्ढों के कारण छलनी हो गईं।
स्मार्ट सिटी ने ऐसा खराब काम किया है कि लोग परेशान हैं। सड़कों पर मिट्टी छोड़ दी है। अब दलदल के कारण परेशान हैं। पैदल निकलना तक मुश्किल कर रहा है, कोई अधिकारी देख नहीं रहा।
मोहन सिंह लोधी, पार्षद नगला मेवाती
6 माह से सड़कें खोदकर छोड़ दी है, पर निर्माण नहीं कर रहे। अधिकारियों से लगातार कह रहा हूं, पर सुनवाई नहीं। उन्हें पब्लिक के दर्द से कोई लेना देना नहीं, लोग हमारे पास आते हैं। शोभाराम राठौर, पार्षद पार्षद, हरजूपुरा
जनता परेशान है और अधिकारी कल पर काम टाल देते हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं है, पर लोग तो कीचड़ के कारण घर से निकल नहीं पा रहे। अधिकारी पार्षदों की ही नहीं सुन रहे। कन्हैया लाल कुशवाह पार्षद, अलबतिया
मानसून में खोदाई बंद करने का आदेश है, पर खोदाई जारी है। सड़क पर बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दी है। अब लोग किसी इमरजेंसी में आसानी से निकल भी नहीं सकते। राकेश शर्मा अध्यक्ष, सुलहकुल नगर आवासीय समिति
दो साल पहले यहां रहने आए, तभी से पानी भरा है। 15 बार जनसुनवाई, नगर निगम में शिकायत कर चुके। अधिकारी अगर यहां से एक बार निकलें तो हमारी पीड़ा पता चले, पर उनके घर के रास्ते तो चकाचक हैं। प्रदीप कुमार, पश्चिमपुरी
हनीट्रैप, अपहरण और एनकाउंटर: बीहड़ में पुलिस ने ढेर किए दो बदमाश, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती