फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला की खबर के बाद बंद की गई खुदी पड़ी छपट्टी की गली - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। सोमवार को पांच सड़कों की मरम्मत कराई गई। शहर के अधिकांश मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति को पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें और गलियां खोदी गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार के अंक में अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से समाचार के रूप में प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने भी लिया। सोमवार को सुबह होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई। दोपहर तक कई सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिए गया। ईओ लालचंद्र भारती ने कहा कि संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां सड़कों को खोदा जाए, वहां प्रमुखता के आधार पर सड़क की मरम्मत कराई जाए।
इन मोहल्लों में हुई मरम्मत
सोमवार को ठेकेदार ने मोहल्ला छपट्टी में खुदी हुई सड़कों की मरम्मत का काम किया। सड़कों के बीच में हुए गड्ढों को भरा गया। सड़क सही होने से मोहल्ले के लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें