मैनपुरी। आदर्श सड़क योजना के तहत जिले के पांच संपर्क मार्गों का 83.75 लाख रुपये से जीर्णोद्धार किया जाएगा। दो महीने में काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। शासन की अनुमति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग तैयारी में जुट गया है। योजना के तहत पांच संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार के लिए चयन किया गया है। शासन ने लोक निर्माण विभाग को काम कराने की अनुमति दी है। अक्तूबर महीने में काम शुरू कराया जाएगा।
इन मार्गों पर होगा काम
मार्ग का नाम लागत
देवगंज नगला सेमर मार्ग 13.20 लाख
बिछवां महरमई मार्ग 17.60 लाख
बिछवां नगला मितकर मार्ग 17.70 लाख
बिरतिया बखतपुर मार्ग 16.50 लाख
हन्नूखेड़ा रामनगर मार्ग 18.75 लाख
जिले के चार संपर्क मार्गों की जीर्णोद्धार कराने की शासन से अनुमति मिली है। काम शुरू कराने के लिए जारी किए गए हैं। ठेकेदार को तय समय सीमा में दो महीने के अंदर मानक के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण काम पूरा करने की ही मुख्य शर्त शासन ने तय की है।
परवेज अहमद खान, अधीक्षण अभियंता