फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता छात्रा को न्याय दिलाने को सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। हाथरस में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर लोगों में उबाल है। छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला। शहर से लेकर देहात तक में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शहर में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के नेतृत्व में महिलाओं ने सिटी पोस्ट ऑफिस से लेनगंज होते हुए घंटाघर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग सरकार से की। गीता यादव, रेखा यादव, सुमन, उर्मिला, विमला, अखिलेश कुमारी, रक्षा राठौर, सुमन देवी, सुनीता, राजकुमार, मंजू देवी, प्रभा, मीरा आदि मौजूद रहीं।
किशनी में दी श्रद्घांजलि
किशनी। छात्रा को न्याय और हत्यारोपियो को फांसी की सजा दिलाने के लिए सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद छात्रा को श्रद्घांजलि दी। सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। मनोज वाल्मीकि, मुकुल यादव, चंद्रकेश यादव, श्रीचंद्र दिवाकर, प्रशांत, विनय यादव, आकिब मंसूरी, बीटू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई
भोगांव। हाथरस की घटना को लेकर कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। सपा नेता हरिओम यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। लालू यादव, ऋषि यादव, रोहित गोविंदपुर, नंदकिशोर शाक्य, ऋषभ यादव, अजित पाल, महादीप शाक्य, भानु यादव, कश्यप चौधरी, सनी, राहुल प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें