फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली के खंभे हटाए सड़क का हो रहा चौड़ीकरण

विज्ञापन
02एमएनपी-40-सड़क के किनारे खड़े बिजली के पोल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। राज्य योजना के तहत कुसमरा-सौरिख मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को बिना हटाए ही कराया जा रहा है। सड़क के बीच में खड़े बिजली के खंभे हादसे की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन

कुसमरा सौरिख 39 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 49.50 करोड़ से अधिक की धनराशि सरकार ने राज्य योजना के तहत स्वीकृत की है। सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिन स्थानों पर आबादी है वहां बिजली पोल होने के कारण सड़क बनाने में दिक्कत हो रही है। चौड़ीकरण के कारण सड़क किनारे लगे तमाम विद्युत पोल अब सड़क के अंदर ही आ गए हैं। अधिवक्ता पुष्पेंद्र दुबे ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। रोड से विद्युत पोल किनारे करवाने के बजाए उसे रोड में ही जोड़ दिया गया है। ऐसे में यह हादसों का कारण बन सकते हैं। एसडीएम जयप्रकाश सिंह का कहना है कि कुसमरा-सौरिख व मैनपुरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान जो भी विद्युत पोल सड़क के दायरे में आ रहे हैं, उनको हटवाने का निर्देश दिया जाएगा। पोल न हटाने पर इसकी जांच करवाने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें