फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बीच बजार में अचानक 20 फीट धंसी सड़क, दहशत में आए लोग...टोरंट पावर पर लापरवाही का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दरेसी नंबर-दो में जिस तरह सड़क धंसी, उससे लोगों में दहशत है। हालांकि टोरंट पावर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
धंसी सड़क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दरेसी नंबर-2 स्थित चूना वाली गली में सड़क धंसने की घटना की जांच में टोरंट पावर की लापरवाही बताई गई है। सीवर लाइन के भीतर बिजली की केबल डाले जाने से जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे मिट्टी का कटान हुआ और सड़क धंस गई। घटना के बाद वीए टेक वबाग की ओर से नई सीवर लाइन डालने का काम किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद राकेश जैन ने बताया कि सोमवार को करीब 20 फीट सड़क अचानक धंस गई थी। संयोग से बाजार बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर नगर निगम और जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पाया गया कि सीवर लाइन के अंदर टोरंट पावर की बिजली केबल डली हुई थी, जिससे पानी के निकलने का रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इसके चलते सीवर का पानी बाहर बहता रहा।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पास के एक मकान की पानी की पाइप लाइन विधिवत रूप से सीवर से नहीं जुड़ी थी। लगातार रिसाव से मिट्टी कटती चली गई और सड़क धंस गई। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से बाजार को पूरी तरह बंद रखा गया है। स्थानीय निवासी प्रीतम सिंह सिंधु, विकास गुप्ता, आकाश, पम्मी, नवीन और पवन ने बताया कि अचानक हुई घटना से लोग दहशत में हैं। पार्षद ने टोरंट पावर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें