आगरा में एक बार फिर सड़क धंसने का मामला सामने आया है। हरीपर्वत चाैराहे के पास सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। चार महीने पहले इस रोड पर सीवर लाइन बिछाई गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के हरीपर्वत चौराहा से संजय प्लेस की ओर एमडी जैन इंटर कॉलेज के ठीक सामने सड़क धंस गई। सीवर लाइन के रिसाव और सेटलमेंट के कारण धंसी सड़क पर गड्ढा हो गया। करीब आठ फीट लंबाई और डेढ़ फीट तक गहराई में धंसी सड़क के कारण मंगलवार को वाहन चालक गिरने के डर से बचते हुए निकले।
विज्ञापन
सूरसदन से हरीपर्वत जाने वाले वाहन एमडी जैन इंटर कॉलेज से ही यू-टर्न लेकर हरीपर्वत थाने के सामने से निकलने की व्यवस्था है। ऐसे में यहां यू टर्न लेते ही गड्ढे के कारण वाहन एक लेन पर फंसे रहे। सड़कों के धंसने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में पानी और सीवर की लाइनें लीक होना प्रमुख कारण है। मंगलवार सुबह एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत के सामने सड़क धंस गई। इससे जाम की भी समस्या हो गई।
हरीपर्वत चौराहा पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण पाइलिंग और ड्रिलिंग के चलते सीवर लाइन चार बार लीक हो चुकी है। इस वजह से थाने के सामने, होटल होली-डे-इन के सामने और एमजी रोड पर चार बार सड़क धंस चुकी है। इसके अलावा पुरानी मंडी-किला रोड, दयालबाग, कमला नगर, फतेहाबाद रोड, आवास विकास, कर्मयोगी एन्क्लेव क्षेत्र में मानसून के दौरान करीब 45 से ज्यादा जगहों पर सड़कें धंस चुकी हैं।
विज्ञापन
एमडी जैन इंटर कॉलेज के सामने पाइपलाइन के कारण मिट्टी का सेटलमेंट हुआ है, जिस वजह से गड्ढा हो गया। इंजीनियर को भेजकर सर्वे कराया है। गड्ढा भरवाकर सुबह तक ठीक करा दिया जाएगा। -अरविंद श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर, नगर निगम