अलबतिया रोड पर पानी की लाइन बिछाने के बाद 31 मार्च 2022 तक करना फ निर्माण
बारिश के बाद बनानी थी, फिर 31 मार्च को बजट हो जाएगा लैप्स
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
अलबतिया रोड पर पानी की पाइप लाइन के लिए की गई सड़क की खुदाई के बाद सड़क निर्माण का काम 2 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। बीते साल 31 मार्च 2022 तक इस सड़क का निर्माण किया जाना था। 15वें वित्त आयोग से एक करोड़ रुपए सड़क बनाने के नाम पर मंजूर भी हुए, लेकिन जल निगम और नगर निगम की आपसी लड़ाई में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। अब फिर से 31 मार्च नजदीक है और सड़क का निर्माण 2 साल बाद भी अधूरा है। क्षेत्र के लोगों को डर है कि इस बार फिर से 31 मार्च को बजट लैप्स हो जाने के बाद उन्हें 1 साल का इंतजार और करना होगा।
शंकरगढ़ से अवधपुरी तक बननी है सड़क
आगरा।
नगर निगम को शंकरगढ़ पुलिया-अलबतिया रोड और अवधपुरी के बीच सड़क का निर्माण 31 मार्च 2022तक करना था। तब जलनिगम के काम अधूरे बताकर नगर निगम ने इन दोनों सड़कों का निर्माण करने से इनकार कर दिया, जबकि जलनिगम का दावा था कि उनके काम पूरे हो चुके हैं और नगर निगम ने निर्माण के लिए दोनों सड़कें उनसे हैंडओवर कर ली थीं। इस सड़क से निकलने वाले 70 हजार से ज्यादा लोग दो साल से परेशानी झेल रहे हैं।
सितम्बर बाद बनानी थी, पर नही बनी
31 मार्च को बीते साल बजट लैप्स होने पर इसे बढ़वाया गया और नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला ने बारिश के बाद मिट्टी का कॉम्पेक्शन हो जाने पर सितंबर में सड़क का निर्माण करने का भरोसा दिलाया था लेकिन सितंबर से भी 7 महीने बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बनाई गई जबकि जल निगम के अधिकारी बार-बार कहते रहे कि उनका काम पूरा हो चुका है
जलनिगम से काम पूरा कर खोदाई वाले हिस्सों पर गिट्टियां (जीएसबी) डालने को कहा गया था। हमारा काम पूरा हो चुका है। नगर निगम को यह सड़क बनानी है।
रमेश चंद्र, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम, विश्व बैंक इकाई
जलनिगम ने अब जाकर पानी की लाइन का काम पूरा करने का पत्र भेजा। सड़क पहले से स्वीकृत है। अब डामरीकरण बाकी है, जिसे इस माह पूरा करने की योजना है - बीएल गुप्ता, चीफ इंजीनियर, नगर निगम