फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराईं दो गाड़ियां, एक की मौत, 11 घायल

Sat, 09 May 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह दो कारें टकरा गईं। हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। जबकि दोनों वाहनों में सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा।
विज्ञापन

 
यह हादसा मैनपुरी के करहल क्षेत्र में माइलस्टोन 82 के समीप हुआ। सुबह तकरीबन आठ बजे एक्सप्रेसवे पर ओमनी और मिराजो कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन हाईवे पर पलट गई। मिराजो डिवाइडर से टकरा गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

वाहनों में से घायल लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में वैन के चालक हरिशंकर निवासी कल्यानपुर इटावा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम और गाड़ी में सवार एक महिला घायल हुई। घायलों को उपचार के लिए सैफई भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गाड़ी अहमदाबाद से कन्नौज जा रही थी

मिराजो सवार लोग अहमदाबाद से कन्नौज जा रहे थे। इसमें गाड़ी चालक किशन राजपूत, भगवत शरण राजपूत, बबली राजपूत, सोनी राजपूत, माखनलाल राजपूत, माही राजपूत, भव्या, आशित राजपूत निवासीगण नगला पचू थाना सौरिख जिला कन्नौज व राजू निवासी निवासी गांव दलपुरा जनपद एटा घायल हो गए। 

मिराजो कार चालक किशन राजपूत ने बताया कि वो नगला पचू अपने गांव जा रहे थे। लॉकडाउन के बीच गुजरात से यूपी कैसे दाखिल हुए इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली। सीओ अशोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रनाथ मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाया गया।

टायर फटने से बिगड़ा संतुलन 

मिराजो कार चालक किशन राजपूत ने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे ओमनी कार चल रही थी। तभी उसका टायर फट गया। असंतुलित कार एक्सप्रेसवे पर पलट गई। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही थी कि आखिर लॉकडाउन के बीच कार सवार गुजरात से मैनपुरी कैसे आ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें