फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगरी में कोरोना संक्रमण के चार केस मिले, 174 हुई संक्रमितों की संख्या

Sat, 09 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चार नए केस और मिले हैं। संक्रमित केसों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। एक महिला और दो पुरुष नई बस्ती और एक महिला चाऊ मोहल्ले की रहने वाली है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 174 हो गई है। वहीं 77 लोग ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


चाऊ मोहल्ला निवासी महिला को कई दिनों से बुखार था। महिला ने दिल्ली के एक चिकित्सक से संपर्क कर टेलीमेडिसन सुविधा का लाभ उठाया था। चिकित्सक ने कोविड-19 की जांच कराने के लिए कहा था। इस पर महिला ने निजी पैथोलॉजी पर कोरोना की जांच कराई। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आई। 

वहीं, नई बस्ती निवासी वृद्ध महिला की आठ साल पूर्व किडनी बदली गई थी। दो दिन पूर्व महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस कारण उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कोरोना की जांच के लिए महिला का सैंपल लिया गया तो वह पॉजिटिव आई। वहीं राठौर वाली गली नई बस्ती में एक ही परिवार के दो अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 17 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। जनपद में अब तक कोरोना के 174 मरीज मिल चुके हैं।  -डॉ. एसके दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें