फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगरा-बरेली हाइवे पर ग्राम मामों के समीप हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार देवेंद्र (28) पुत्र कल्लू सिंह निवासी नगला खंजी हुआ। उसका बहनोई दीपचंद कोरोना के चलते गुजरात के सूरत से पलायन कर आ रहा था। वह जैसे तैसे ट्रक आदि से एटा तक आ गया। एटा से जब कोई वाहन नहीं मिला तो उसने अपनी ससुराल में एटा तक पहुंचने की सूचना दी। सुबह लगभग चार बजे देवेंद्र अपने बहनोई को लेने के लिए एटा बाइक से जा रहा था। जब वह ग्राम मामों के समीप पहुंचा तो बालू से भरी हुई बैलगाड़ी से टकरा गया।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि देवेंद्र बीएससी का छात्र था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें